राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म दोनों का टीजर रिलीज
राजश्री प्रोडक्शन और जिओ स्टूडियो के बैनर तले बन रही फिल्म दोनों का टीजर रिलीज हो गया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 75वें वर्ष को चिह्नित करते हुए, राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड ने अपनी 59वीं फिल्म दोनों की घोषणा की।इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के पुत्र अवनीश एस. बड़जात्या कर रहे हैं। फिल्म दोनो का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में राजवीर देओल के अपोजिट मुख्य भूमिका में बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा नजर आएंगी।उनकी भी ये डेब्यू फिल्म ही है। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत दोनों को कमल कुमार बड़जात्या, राजकुमार बड़जात्या, अजीत कुमार बड़जात्या और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर. बड़जात्या कर रहे हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
