25 जुलाई को रिलीज होगा आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला लुक
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला लुक 25 जुलाई को रिलीज होगा। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 में काम कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म ड्रीमगर्ल 2 की रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में आयुष्मान, पूजा बनकर अपने दोस्त रॉकी से बात करती है। ये रॉकी कोई और नहीं बल्कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रणवीर सिंह हैं।
इस वीडियो में पूजा यानी आयुष्मान को रॉकी की कॉल आती है जिसमें वो पूछती है आप कौन बोल रहे हैं। इसका जवाब आता है मैं रॉकी बोल रहा हूं मेरी रानी। इसके बाद पूजा कहती हैं ओमाई गॉड, फिर रॉकी कहता है लाल साड़ी में क्या जहर लग रही हो मेरी जानेमन.... जिसका जवाब देते पूजा कहती मेरे पास एक ही है मैं नहीं दुंगी। फिर रॉकी कहता है साड़ी नहीं तू चाहिए.... जिस पर पूजा कहती है, पूजा एक त्यौहार है 25 को इस बार है... देखना मेरा पहला लुक ऑन 25 जुलाई। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
