आश्रम पहुंची समांथा प्रभु, वायरल हुई तस्वीरें
दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस समांथा प्रभु इन दिनों अभिनय छोड़ ध्यान लगा रही हैं। अब उनकी नई फोटोज सामने आई हैं, जो वायरल हो रही हैं। फोटोज में समांथा को ईशा फाउंडेशन में मेडिटेशन करते हुए देखा जा सकता है। यहां वो लोगों की भीड़ में सफेद सूट पहने और गले में माला डाले बैठी हैं।
फोटोज को स्वयं समांथा प्रभु ने साझा किया है। उनके सामने सद्गुरु को खड़े भी देखा जा सकता है। समांथा प्रभु बहुत शांत और रिलैक्स दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें साझा करते हुए समांथा प्रभु ने कैप्शन लिखा, 'कुछ समय पहले, बिना हिले डुले बैठी थी, दिमाग में विचारों का तूफान नहीं था, बिना हलचल के बैठना लगभग नामुमकिन लग रहा था।' समांथा प्रभु ने आगे लिखा, 'लेकिन आज मेडिटेशन मेरी ताकत के लिए सबसे शक्तिशाली सोर्स है। शांति, कनेक्शन और स्पष्टता के लिए... किसने सोचा था कि इतनी सिम्पल चीज इतनी शक्तिशाली हो सकती है।'
समांथा प्रभु, वरुण धवन के साथ सिटाडेल के इंडियन वर्जन में दिखाई देने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के इसी नाम के हॉलीवुड शो से इसका कनेक्शन है। बता दे कि समांथा प्रभु myositis नाम की ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने बीते वर्ष किया था। अभिनय से ब्रेक लेकर समांथा अब अपनी हेल्थ पर फोकस कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, समांथा इस ब्रेक का इंतजार बहुत वक़्त से कर रही थीं। उन्होंने विजय देवरकोंडा संग अपनी फिल्म 'कुशी' की शूटिंग भी समाप्त कर ली है। अभी उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
