प्यारे और भावुक इंसान हैं धर्मेन्द्र : रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि धर्मेन्द्र बेहद प्यारे और भावुक इंसान हैं. करण जौहर निर्मित-निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह ने धर्मेन्द्र के साथ काम किया है। रणवीर सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र एक प्यारे और इमोशनल इंसान हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के दौरान मैंने उनके साथ कई यादें सजोई है, जो हमेशा याद रहेंगी। मैंने बचपन से उन्हें देखा है और देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके जैसे एक्टर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
