जैकलीन फर्नांडिस के फोटोशूट ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग
बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इंडस्ट्री की जान मानी एक्ट्रेस हैं। अपने करियर में जैकलीन ने कई हिट फिल्में दी हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर खूब ख़बरों में रहा था। सुकेश संग नाम जुड़ने के पश्चात् सोशल मीडिया पर जैकलीन को जमकर ट्रोल भी किया गया। वहीं, अब जैकलीन की लेटेस्ट बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटोज में उनका सुपर बोल्ड अवतार देखकर प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इन फोटोज को देखने से पहले आप भी अपना दिल थाम लें।
जैकलीन फर्नांडिस अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में जैकलीन ने अपना बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिनकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनकी हॉटनेस बस देखते ही बन रही है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि जैकलीन ने ब्लैक कलर का डिजाइन ब्रालेट पहना हुआ है। फ्रंट से इस ब्रालेट का डिजाइन बहुत यूनिक है। इसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम जींस कैरी की है। वहीं, अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने अपने बालों को खुला रखा है।
इन फोटोज में जैकलीन फर्नांडिस अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो में उनका जलवा बस देखते ही बन रहा है। जैकलीन फर्नांडिस की ये तस्वीरें बहुत वायरल हो रही हैं। इन पर कमेंट कर यूजर्स निरंतर प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक शख्स ने जैकलीन को ट्रोल करते हुए लिखा, 'वो जो सुकेश है उस पर डॉक्यूमेंट्री मूवी बनने वाली है, तो आप अपने किरदार में किसको देखना चाहती है।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
