टाइगर श्रॉफ और ज़हरा एस खान के गाना 'लव स्टीरियो अगेन' का टीज़र रिलीज़
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री ज़हरा एस खान के गाना 'लव स्टीरियो अगेन' का टीजर रिलीज हो गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित लव स्टीरियो अगेन में टाइगर श्रॉफ और ज़हरा एस खान के बीच केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। मनीष शंटी द्वारा निर्देशित यह गाना अंतर्राष्ट्रीय संगीत उस्ताद एडवर्ड माया और जाने-माने संगीतकार तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।गाने के बोल श्रद्धा पंडित और अंतर्राष्ट्रीय गीतकार एडुआर्ड मैरियन , एल्डार मंसूरोव और कॉर्नेवा विक्टोरिया द्वारा लिखे गए हैं। लव स्टीरियो अगेन को 21 जुलाई को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जायेगा।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
