सनी-अमीषा की फिल्म गदर 2 का गाना खैरियत रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 का गाना खैरियत रिलीज हो गया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ''गदर: एक प्रेम कथा'' वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। 'गदर: एक प्रेम कथा' की सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी नजर आयेगी। गदर 2 का गाना खैरियत रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह गाया है और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने में सनी देओल (तारा सिंह) की जर्नी दिखाई गई है कि किस वजह से वह इस बार पाकिस्तान जाएगा। इस बार तारा सिंह अपने बेटे जीते को लेने पाकिस्तान जा रहा है। वहीं गाने के बीच-बीच में अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की भी झलक दिखाई गई है। गदर 2 ,11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
