वरूण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल का गाना दिलों की डोरियां रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म बवाल का गाना दिलों की डोरियां रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'बवाल' में वरूण धवन और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका है।गाना दिलों की डोरियां रिलीज कर दिया गया है।दिलों की डोरियां एक वेडिंग सॉन्ग है, जिसमें वरुण और जाह्नवी हल्दी से लेकर शादी तक, कई खूबसूरत रस्मों को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दिलों की डोरियां गाने को विशाल मिश्रा, जहरा खान और रोमी ने गाया है। वहीं, गाने को कंपोज तनिष्क बागची ने किया है, जबकि लिरिक्स अराफत महमूद ने लिखा है। दिलों की डोरियां को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म बवाल प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
