शाहरुख खान की वजह से विजय सेतुपति ने साइन की जवान
शाहरुख खान की जवान 7 सितम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। निर्माताओं ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है, जिसमें सितारों के साक्षात्कार और मीडिया के साथ उनकी बातचीत का सिलसिला चल रहा है। शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म में तमिल सिनेमा के बेहतरीन सितारों में शामिल अभिनेता विजय सेतुपति मुख्य खलनायक के रूप में दिखाई देने वाले हैं। विजय सेतुपति कुछ समय पूर्व शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी में नजर आए थे। अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने हिन्दी भाषी दर्शकों की जबरदस्त सराहना प्राप्त की थी। अब वे जवान को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। विजय सेतुपति इससे पहले मास्टर और विक्रम जैसी फिल्मों में अपना खूंखार अवतार दिखाकर दर्शकों को क्लीन बोल्ड कर चुके हैं। अब तमिल स्टार विजय सेतुपति ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक एटली कुमार की मूवी जवान को साइन करने के पीछे की एक बड़ी वजह का खुलासा किया।
विजय सेतुपति ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने निर्देशक एटली कुमार की फिल्म जवान सिर्फ शाहरुख खान के साथ काम करने की वजह से साइन की थी। उन्होंने कहा, मैंने जवान सिर्फ शाहरुख खान सर के साथ काम करने के लिए साइन की थी। अगर इस फिल्म के लिए मुझे एक पैसा भी नहीं मिलता तो भी मैं उनके साथ काम करना चाहता। विजय सेतुपति का ये बयान अब चर्चा में हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस भी विजय सेतुपति के इस जेस्चर के कायल हो गए हैं।
विजय सेतुपति का यह साक्षात्कार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि जवान के जारी हुए प्रीव्यू ट्रेलर में विजय सेतुपति की सिर्फ एक झलक मात्र दिखाई गई है। उम्मीद की जा रही है कि प्रदर्शन से 10 दिन पूर्व जारी होने वाले फिल्म के ट्रेलर में उनकी भूमिका बड़ी नजर आएगी। वैसे कुछ लोगों का अनुमान है कि जिस तरह से पठान में जॉन अब्राहम ने अपने किरदार से शाहरुख खान को दबाया था, कहीं वैसा ही जवान में भी न हो। विजय सेतुपति किरदार को जीवंतता के साथ परदे पर उतारने में कामयाब रहते आए हैं। जिन दर्शकों ने विजय को मास्टर, विक्रम वेधा और फर्जी में देखा है उन्हें उम्मीद है कि जवान में उनकी भूमिका दमदार और दिलचस्प होगी।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
