200 करोड़ रुपये में बिके सालार के ओटीटी अधिकार !
मिली जानकारी के मुताबिक सालार के पोस्ट रिलीज ओटीटी राइट्स को निर्माताओं ने 200 करोड़ रुपये की बड़ी डील के साथ बेचा है। अभी साफ नहीं है कि ये रकम सभी भाषाओं की ओटीटी रिलीज के लिए है या फिर किसी एक भाषा की ओटीटी रिलीज को लेकर है। इतना ही नहीं, फिलहाल ये भी साफ नहीं हुआ है कि ये मोटी डील किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने क्रैक की है। फिलहाल सिर्फ यही जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म की ओटीटी रिलीज के अधिकार 200 करोड़ रुपये में बिके हैं। सालार का धांसू टीजर निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले ही जारी किया था। जिसने रिलीज के महज 24 घंटे के अंदर ही 82 मिलियन व्यूज का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस फिल्म के टीजर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब निर्माताओं की नजर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कारोबार पर टिकी है।
इससे पहले अभी तक फिल्म का टीजर यूट्यूब पर 117 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। जो एक बड़ी बात है। जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार की रिलीज डेट काफी करीब है। निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को इसी साल सितंबर महीने में रिलीज करने वाले हैं। ये फिल्म 28 सितंबर को सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के अतिरिक्त पृथ्वीराज सुकुमारन व श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशक प्रशांत नील ने किया है जो अपनी केजीएफ फ्रेंचाइजी के चलते दर्शकों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि टीजर देखने के बाद सालार को केजीएफ की ही अगली कड़ी माना जा रहा है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
