हर किसी को अपनी राय रखनी चाहिए - काजोल
अभिनेत्री काजोल ने अपनी पहली वेब सीरीज 'द ट्रायल' में एक इंटेंस किरदार निभाया है। उनका यह किरदार अपनी राय को व्यक्त करने का मौका देता है। वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काजोल को एक वकील नोयोनिका की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है कि वह कैसे परिवार की देखभाल और अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रही है। अपने 'नोयोनिका' के किरदार को लेकर अभिनेत्री काजोल ने कहा, आप जहां भी हों, जब तक आपके पास आवाज है, आपको सुना जाएगा। जब तक आप अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं तब तक आपकी बात सुनी जाएगी। यदि आप सुनाना चाहते हैं तो आपको सुना जाएगा। शो के लिए शूट किए गए सबसे इंटेंस सीन के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि मुझे वह सीन बहुत पसंद है जहां नोयोनिका बैठती है और अपनी बेटी से कहती है कि सब ठीक हो जाएगा। यह एक अनकहा दृश्य है, जो मुझे पसंद है।
डीडीएलजे अभिनेत्री ने कहा,एक और क्षण आता है जब वह विशाल के पास जाती है और कहती है कि तुमने कभी नहीं पूछा कि मैं क्या चाहती हूं, कृपया मेरे जीवन के बारे में निर्णय न लें। वह निश्चित रूप से अपने जीवन की जिम्मेदारी लेना चाहती हैं।गंभीर कोर्ट रूम ड्रामा 'द ट्रायल प्यार कानून धोखा' में जीवन की एक दिलचस्प परीक्षा दिखाई गई है, जिसमें नोयोनिका जीवन की उन चुनौतियों से पार पाती है, जो उसके सामने आती है।शो में शीबा चड्ढा, जिशु सेनगुप्ता, अली खान कुब्रा सैत और गौरव पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 14 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
