हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार लगाए पौधे, दूर होंगे पितृ दोष
हर साल श्रावण अमावस्या को हरियाली अमावस्या मनाई जाती है। इस साल हरियाली अमावस्या 17 जुलाई, सोमवार को है। इस दिन सोमवती अमावस्या और सावन सोमवार व्रत भी रखा जाता है। अपने नाराज पितरों और देवताओं को प्रसन्न करने के लिए आप हरियाली अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार शुभ पेड़-पौधे लगा सकते हैं। पीपल के वृक्ष की पूजा करने से त्रिदेव और पितर प्रसन्न होते हैं। इसी प्रकार आंवले के वृक्ष या केले के पौधे में श्रीहरि का वास होता है। हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करने से नवग्रहों की शांति भी होती है। इनकी सेवा करने से कुंडली का ग्रह दोष दूर हो जाता है। शमी का पौधा शनि दोष को दूर कर सकता है। आइए जानते है किस राशि को कोनसा पौधा लगाना चाहिए।
हरियाली अमावस्या 2023 कोन कोन सा पौधा लगाना चाहिए
- मेष-आंवले का पौधा
- वृष-जामुन का पौधा
- मिथुन-चंपा का पौधा
- कर्क-पीपल का पौधा
- सिंह- बरगद या अशोक का पौधा
- कन्या-शिवजी का प्रिय बेल का पौधा, जूही का पौधा
- तुला- अर्जुन या नागकेसर का पौधा
- वृश्चिक- नीम का पौधा
- धनु-कनेर का पौधा
- मकर-शमी का पौधा
- कुंभ-कदंब या आम का पौधा
- मीन- बेर का पौधा
नवग्रहों के लिए कौन सा पौधा लगाएं
- गुरु ग्रह के लिए-पीपल का पौधा
- शुक्र ग्रह के लिए-गूलर का पौधा
- शनि ग्रह के लिए-शमी का पौधा
- सूर्य ग्रह के लिए-सफेद मदार या आक का पौधा
- चंद्र ग्रह के लिए-पलाश का पौधा
- बुध ग्रह के लिए-अपामार्ग यानि चिचिड़ा का पौधा
- मंगल ग्रह के लिए-खैर या शिशिर का पौधा
- राहु ग्रह के लिए-चंदन और दूर्वा का पौधा
- केतु ग्रह के लिए-कुश लगाएं
Similar Post
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
