गदर 2 में सनी के साथ काम करना अद्भुत अनुभव: अमीषा पटेल
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का कहना है कि गदर 2 में सन्नी देओल के साथ काम करना उनके लिये अद्भुत अनुभव रहा है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ''गदर: एक प्रेम कथा'' वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। 'गदर: एक प्रेम कथा' की सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी नजर आयेगी। सनी देओल के साथ फिर से काम करने के बारे में पूछे जाने पर अमीषा ने कहा, ''सनी के साथ काम करना अधिक सुंदर, अधिक अद्भुत रहा। उनके साथ काम करना अधिक मजेदार हैं, मैं कह सकती हूं कि अब हम पहले से बेहतर दोस्त हैं। मुझे लगता है कि सनी वास्तव में अधिक अद्भुत व्यक्ति बन गए हैं। गदर 2 ,11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
