कोलकाता: राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया मूक प्रदर्शन
कोलकाता, बुधवार, 12 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा से अयोग्य ठहराए गए पार्टी नेता राहुल गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए बुधवार को यहां मौन विरोध प्रदर्शन किया। चौधरी अपनी पार्टी के अन्य नेता अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधे शहर के मध्य भाग में मेयो रोड-डफरिन रोड चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और ‘मौन सत्याग्रह’ शुरू किया। पार्टी के एक नेता ने बताया कि वे शाम पांच बजे तक प्रदर्शन करेंगे। गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गांधी को मार्च में लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया गया था। गुजरात उच्च न्यायालय ने सात जुलाई को गांधी की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने “मोदी उपनाम” टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने गांधी की अयोग्यता पर चर्चा कराने के लिए पूर्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
