24 घंटों में जवान के ट्रेलर को मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज
जवान का ट्रेलर 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे रिलीज़ हुआ। इस फिल्म के प्रदर्शन में अब दो महीने से कम का समय बचा है और यह इंटरनेट की दुनिया में ट्रेंड करर ही है। शाहरुख खान और नयनतारा अभिनीत एटली निर्देशित जवान केट्रेलर को तीन भाषाओं - हिंदी, तेलुगु और तमिल में जारी किया गया और यह जारी होने के बाद से सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में से एक है।ट्रेलर सभी प्लेटफार्मों पर 100 मिलियन व्यूज को पार करने में सफलतापूर्वक कामयाब रहा है।
अब तक इस ट्रेलर को 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एटली की फिल्म का ट्रेलर सोमवार को विभिन्न प्लेटफार्मों पर जारी किया गया और 112 मिलियन बार देखा गया! हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में व्यूज की संख्या को मिलाकर, ट्रेलर यूट्यूब पर ही 60 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है। हिन्दी में जारी किए गए ट्रेलर को अब तक 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं वहीं तमिल में जारी हुए ट्रेलर ने अब तक 6.3 मिलियन आंकड़ों को छूने में सफलता प्राप्त कर ली है।
जबकि तेलुगु में जारी हुए ट्रेलर ने अब तक यूट्यूब पर 4 मिलियन आंकड़ों को छूने में सफलता प्राप्त कर ली है। SRK और एटली की जवान 2023 की प्रत्याशित और प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसे एक व्यावसायिक मनोरंजन फिल्म माना जाता है और इसमें अभिनेता दोहरी भूमिका में हैं - एक खुफिया अधिकारी और एक चोर। फिल्म में अन्य लोगों के अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एटली निर्देशित इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है और यह 2 जून, 2023 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म अब 7 सितंबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
