कार्तिक-कियारा की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई की
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई कर ली है। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरो में प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म को समीर विद्वंस ने निर्देशित किया है।फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा एक बार फिर 'भूल भुलैया 2' को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आयी। दर्शकों को कार्तिक और कियारा की जोड़ी पसंद आयी है।सत्य प्रेम की कथा ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई कर ली है। इसकी जानकारी कार्तिक आर्यन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने जनता के प्यार के लिए धन्यवाद भी किया है। 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक, शिखा तल्सानिया, रितु शिवपुरी, गजराज राव और अनुराधा पटेल जैसे सितारे अहम किरदार में हैं। इस फिल्म की कहानी बेरोजगार सत्तू (कार्तिक) और कथा (कियारा) की लव स्टोरी पर आधारित है। सत्तू को कथा से प्यार हो जाता है, लेकिन कथा अपने मन में कोई राज रखती है, जिसका पर्दाफाश शादी के बाद होता है।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
