शेखर कपूर को मिला ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक शेखर कपूर को फिल्म व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट के लिये ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड मिला है। व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट के लिये शेखर कपूर को बेस्ट डायरेक्टर का ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया है। अवॉर्ड समारोह में फिल्म को नौ श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था, जिनमें से फिल्म ने चार अवॉर्ड अपने नाम किये हैं। बेस्ट डायरेक्टर के अलावा बेस्ट ब्रिटिश फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी फिल्म को मिला।
शेखर कपूर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।उन्होंने लिखा, शुक्रिया ब्रिटिश नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स। यह एकदम अनपेक्षित सम्मान है। लेकिन, सही मायनों में यह पुरस्कार व्हॉट्स लव... टीम का है। कोई भी निर्देशक इस टीम को जोड़कर ही बनता है। व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेडी है, जो ब्रिटेन के साथ अमेरिका और भारत में रिलीज हुई थी। लिली जेम्स शाजाद लतीफ, शबाना आजमी, एमा थॉम्पसन, सजल अली, ओलिवर क्रिस और आसिम चौधरी ने इस फिल्म में प्रमुख किरदार निभाये।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
