जापान में 1 सितम्बर को प्रदर्शित होगी पठान, उम्मीदें परवान चढ़ी

img

दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने और 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' 1 सितंबर, 2023 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जापानी रिलीज के पोस्टर का अनावरण किया गया है। इस समाचार के आने के बाद से ट्रेड विश्लेषकों की उम्मीदें परवान चढ़ गई हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि पठान राजामौली की आरआरआर की तरह जापान में भी रिकॉर्ड तोड़ कारोबार करने में सफल होगी। गौरतलब है कि राजामौली की आरआरआर ने जापान में सिनेमाघरों में 100 दिन से अधिक का प्रदर्शन किया था।
जापानी वेबसाइट सिनेमा कैफे ने खबर का खुलासा करते हुए कहा, “यह निर्णय लिया गया है कि इतिहास की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और 2023 में नंबर 1 भारतीय बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर “पठान” शुक्रवार, 1 सितंबर को रिलीज होगी।”

पठान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 543 करोड़ का कारोबार किया था। प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हो चुकी पठान ने ओटीटी प्लेटफार्म पर भी बेहतरीन आंकड़े पेश किए। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'पठान' में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं। 25 जनवरी 2023 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पठान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) से टाइगर (सलमान खान) और जोया (कैटरीना कैफ) और वॉर (2019) से कबीर (ऋतिक रोशन) भी शामिल हैं।

सलमान ने पठान में एक महत्वपूर्ण एक्शन दृश्य में टाइगर के रूप में अपनी भूमिका दोहराई और इसने फिल्म के प्रति दीवानगी बढ़ा दी। टाइगर 3 में, जो दिवाली 2023 पर रिलीज़ होगी और जिसमें इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं, और शाहरुख खान एक कैमियो में हैं। अभिनेता सलमान खान के साथ 'पठान वर्सेस टाइगर' में भी अभिनय करेंगे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement