वरूण धवन की फिल्म बवाल का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म बवाल का टीजर रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'बवाल' के टीजर में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की लव स्टोरी दिखाई गई है। एक- दूसरे को डेट करने की बीच दोनों अलग हो जाते हैं। कुछ दिन पहले ही बवाल का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें जाह्नवी और वरुण के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म 'बवाल' के टीज़र में अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) के बीच प्यारे और उभरते रोमांस की झलक दिखाई देती है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित बवाल प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
