जैकलीन फर्नांडीस ने मुंबई में खरीदा घर
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने मुंबई में घर खरीदा है। जैकलीन ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक नया घर खरीदा है। यह घर बेहद आलीशान और कीमती है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रहा है। जैकलीन का नया घर मुंबई के बांद्रा में स्थित पाली हिल एक पॉश इलाके में है, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर हैं। बताया जा रहा है कि जैकलीन नया घर खरीदकर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान जैसे स्टार्स की पड़ोसन बन गई हैं। जैकलीन का नया घर पाली हिल के नवरोज बिल्डिंग में है। इस बिल्डिंग में सभी घर 1119 स्क्वायर फुट 2557 स्क्वायर फुट कारपेट एरिया में बने हैं। सभी अपार्टमेंट 3 बीएचके और 4 बीएचके के हैं। उनके इस आलीशान बंगले में क्लब हाउस, स्विमिंग पूल और जिम जैसी सुविधाएं भी हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
