रश्मिका मंदाना ने शुरू की पुष्पा द रुल की शूटिंग
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा द रुल की शूटिंग शुरू कर दी है। रश्मिका मंदाना ने वर्ष 2021 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज में काम किया था। रश्मिका मंदाना फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रही थीं। एनिमल की शूटिंग पूरी होने के बाद रश्मिका मंदाना ने फिल्म पुष्पा द राइज के सीक्वल पुष्पा द रुल की शूटिंग शुरू कर दी है। रश्मिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पुष्पा द रुल की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है। पुष्पा द रुल की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा द रुल सुकुमार निर्देशित कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना इस फिल्म में 'श्रीवल्ली' की भूमिका दोहराती हुई नजर आएंगी।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
