जिम करते समय आप भी रखें इस बात का खास ध्यान

img

दुनिया भर में कई ऐसे बीमारियां फ़ैल रही है जिससे खुद को सुरक्षित रखना बड़ा कठिन हो जाता है अगर आप अपने आप को बचाना चाहते है तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की आप किसी भी इन्फेक्टेड चीज़ो को न छुए और ऐसा अक्सर ऐसा होता है जिम में। जिम में आपको एहतियात के चलते इन बातो का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है कुछ ख़ास टिप्स , तो देर किस बात की है आइये जानते है इनके बारे में-

  • जिम में इक्विपमेंट की सतह पर इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में वकआउट से पहले इक्विपमेंट को भी सैनिटाइज कर लेना चाहिए। एल्कोहल बेस्ड स्प्रे के जरिए वर्कआउट इक्विपमेंट्स को सेनिटाइज किया जा सकता है।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिम में उस वक्त जाने से बचें, जब वहां भीड़ होती हो। बेहतर होगा कि आप जिम उस समय में जाएं, जब वहां बहुत ज्यादा लोग एक्सरसाइज के लिए ना आएं।
  • वर्कआउट के दौरान नियमित रूप से अपने हाथों को एल्कोहल बेस्ट सैनिटाइजर से साफ करें या फिर साबुन से अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
  • जिम में अपने साथ दो तौलिए लेकर जाएं। एक से आप वर्कआउट के दौरान पसीना पोंछ सकती हैं और दूसरा आप चेहरे पर आने वाले पसीने को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • वर्कआउट के दौरान छोटी ड्रेस पहनने के बजाय पूरी तरह शरीर को कवर करने वाली एथलेजर ड्रेस पहनें। इससे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले वायरस के संपर्क में आने से बचाव होगा।
  • एब्स वर्कआउट और योगा के लिए कॉमन मैट का इस्तेमाल ना करें। अपना योगा मैट लेकर जाएं। इससे किसी भी तरह के इंफेक्शन से खुद को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
  • आप चाहे तो जिम जाने के बजाय घर पर ही नियमित तौर पर वर्क आउट कर सकती हैं। इससे जिम में लोगों के संपर्क में आकर इंफेक्शन का होने का खतरा नहीं रहेगा और आप आसानी से खुद को सुरक्षित भी रख पाएंगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement