जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में काम करेंगी साई पल्लवी!
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी , जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म देवरा में काम करती नजर आ सकती हैं। फिल्म 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है। इसे पहले इस फिल्म को 'एनटीआर 30' नाम दिया गया था। फिल्म देवरा को कोरातला शिवा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म देवरा में एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि देवरा में साई पल्लवी की इंट्री हो गयी है। फिल्म देवरा में एक खास किरदार के लिए साई पल्ल्वी को चुना गया है। साई को भी अपना किरदार पसंद आया है। बताया जा रहा है कि पैन इंडिया देवरा 300 करोड़ के बजट में बन रही है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
