कार्तिक-कियारा की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' का गाना ‘पसूरी नू’ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेात कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का गाना ‘पसूरी नू ’रिलीज हो गया है। 'पसूरी नू' गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने गाया हैं। वहीं इसका म्यूजिक रोचक कोहली और अली सेठी ने दिया हैं। गाने के बोल गुरप्रीत सैनी और अली सेठी के हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' को समीर विद्वंस ने निर्देशित किया है। फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा एक बार फिर 'भूल भुलैया 2' को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
