बनाएं ''पालक चकली''

img

सामग्री -

  • पालक पेस्ट-एक कप, 
  • रवा एक कप, 
  • चावल पाउडर-एक कप, 
  • सफेद तिल-एक बड़ा चम्मच, 
  • दरदरा जीरा-एक छोटा चम्मच, 
  • लहसुन पेस्ट-आधा चम्मच, 
  • मीठा सोडा-एक छोटा चम्मच, 
  • लाल मिर्च पाउडर-आधा चम्मच, 
  • अनारदाना पाउडर-एक छोटा चम्मच, 
  • मोयन व तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • नमक-स्वादानुसार।

बनाने की विधि -

  • सभी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डाल कर मिला लें। इसमें अब मोयन के लिए 2 बड़े चम्मच तेल मिलाएं और अच्छी तरह गूंथ लें। अगर आपको ये मिश्रण जयादा ही कड़ा लगे तो आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी मिला लें। तैयार मिश्रण को चकली बनाने वाली मशीन में भरकर चकली बनाएं। कड़ाही में तेल गर्म कर करके मंदी आंच पर चकली तल लें। लीजिये आपकी क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर चकली तैयार हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement