'सत्यप्रेम की कथा' में कैसे मिला रोल, कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी लेटेस्ट फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में रोल कैसे मिला। 'द कपिल शर्मा शो' पर शनिवार रात प्रसारित होने वाले एपिसोड में फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की टीम नजर आएगी, जिसमें कार्तिक, कियारा आडवाणी, सुप्रिया पाठक, गजराज राव, शिखा तल्सानिया, सिद्धार्थ रांदेरिया और अनुराधा पटेल शामिल होंगे। मजेदार बातचीत के बीच, कार्तिक ने बताया कि फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को 'भूल भुलैया 2' और कियारा के साथ उनकी जोड़ी पसंद आई। उन्होंने कहा, फिल्म में ज्यादा रोमांटिक सीन तो नहीं थे लेकिन रोमांस के कुछ पल थे। मुझे याद है जब वह कास्टिंग के सिलसिले में मुझसे पहली बार मिले थे और मेरा मानना है कि वह कियारा से भी मिले थे, उन्होंने कहा था कि 'भूल भुलैया 2' हमारे लिए 'बाजीगर' की तरह है और यह फिल्म 'डीडीएलजे' की तरह होगी। मुझे यह सुनकर अच्छा लगा। 'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
