मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
- बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत - 9 विभिन्न पद होंगे सृजित
जयपुर, शुक्रवार, 23 जून 2023। प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ करने एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की लूणी पंचायत समिति के बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने एवं केंद्र के संचालन के लिए 9 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए चिकित्साधिकारी का एक, नर्स श्रेणी द्वितीय तथा वार्ड बॉय के दो-दो, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन तथा सफाई कर्मचारी के एक-एक पद सहित कुल 9 पद सृजित किए जाएंगे। गहलोत ने बजट 2023-24 में प्रदेश के 200 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। इस घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में यह मंजूरी दी गई है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
