कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , चार आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, शुक्रवार, 23 जून 2023। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और चार अज्ञात आतंकवादी ढेर हो गये। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश ऐसे समय नाकाम की है , जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर के काला जंगल में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चार आतंकवादी मारे गये , जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) की तरफ से भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। मृत आतंकवादियों की पहचान और किसी समूह से संबंद्धता की अभी तात्कालिक तौर पर पता नहीं चल सका है। पिछले दो सप्ताह में सीमापार से घुसपैठ की कोशिशों में अचानक तेजी आयी है और इसी दौरान कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 11 आतंकवादी मारे गये हैं।
Similar Post
-
दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के लोकोशेड का एक हिस्सा ढहने से आठ लोग घायल
दार्जिलिंग, बुधवार, 02 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के बीच प ...
-
किसानों, शिक्षकों को सौगात, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दर्ज मामले वापस लेगी सरकार
चेन्नई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसे ...
-
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार, नाव परिचालन निलंबित
वाराणसी (उप्र), बुधवार, 02 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के वाराणसी म ...
