धनुष की हुई धमाकेदार एंट्री, नई फिल्म के लुक ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता धनुष और निर्देशक आनंद एल राय जब भी साथ आते हैं, गदर मचाते हैं। वही अब सुपरहिट फिल्म रांझणा के 10 वर्ष होने पर दोनों की साथ में तीसरी फिल्म अनाउंस हुई है। फिल्म का नाम है 'तेरे इश्क में', जिसमें लीड रोल में होंगे धनुष।
आनंद एल राय संग फिल्म अनाउंस करते हुए धनुष ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उनका कहना है कुछ फिल्में हमेशा के लिए आपकी जिंदगी बदल देती हैं। रांझणा उन फिल्मों में से एक थी। सच में इसने हमारी जिंदगी बदली। रांझणा को क्लासिक हिट बनाने के लिए हर किसी का आभार। अब 1 दशक पश्चात् रांझणा की दुनिया से हम एक और कहानी लेकर आ रहे हैं, तेरे इश्क में।।। मुझे नहीं पता मेरी ये जर्नी कैसी रहेगी। किन्तु इतना मालूम है ये एडवेंचर्स रहेगी। हम सभी के लिए।
वही फर्स्ट लुक बहुत इंप्रेसिव है। इसमें धनुष का इंटेंस लुक नजर आता है। रफ एंड टफ लुक में धनुष को देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। रांझणा का कुंदन अब शंकर बन चुका है। रात को अंधेरी गलियों में धनुष गुस्से में भाग रहे हैं, वो बोलते हैं- तेरे हाथ की मेहंदी मुझपर चोट बनकर उभर रही है। तेरे माथे की बिंदी मेरे हाथों की लकीरें खा जाती है। अपनी मांग के सिंदूर से क्या हर बार मेरी सांस, मेरी धड़कनों को टोकोगे, पिछली बार तो कुंदन था मान गया, पर इस बार शंकर को कैसे रोकोगे? वीडियो के आखिर में रांझणा का टाइटल ट्रैक सुनाई देता है, जो सोचने को विवश कर देगा, इस बार इश्क का रंग गहरा होने वाला है तथा हंगामा भी जमकर होगा। फिल्म में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। वही अब फिल्म के धमाकेदार फर्स्ट लुक ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
