अब आप भी नेचुरल तरीके से रिमूव कर सकती है मेकअप

img

लगभग सभी लड़कियां और महिलाए अपने आप को सुन्दर दिखाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती है, पर अगर आप अपनी स्किन की नेचुरल ब्यूटी को कायम रखना चाहती है तो इसके लिए बहुत ज़रूरी है की रात में सोने से पहले  मेकअप को उतारकर सोया जाये, नहीं तो इससे आपकी स्किन को बहुत सारे नुकसान हो सकते है और साथ ही आपकी स्किन में एजिंग प्रॉब्लम भी हो सकती है, वैसे तो मार्केट में आपको बहुत सारे मेकअप रिमूवर मिल जायेगे, पर इन मेकअप रीमुवर में भरपूर मात्रा में केमिकल्स मौजूद होते है जिससे स्किन को हानि पहुँच सकती है, इसलिए आज हम आपको आपके घर में रखी कुछ ऐसी चीजो के बारे में बताने जा रहे है जिनसे आप आसानी से अपना मेकअप हटा सकती है,

  • मेकअप को रिमूव करने के लिए स्टीम एक अच्छे ऑप्शन होता है, चेहरे पर स्टीम लेने के बाद एक साफ़ और सूखे कपडे से अपने चेहरे को पोंछ लें. ऐसा करने से आपके स्किन पर लगा पूरा मेकअप साफ हो जाएगा. 
  • चेहरे से मेकअप को हटाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा जैतून का तेल ले ले, अब इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिला ले, अब कॉटन के एक टुकड़े को लेकर इसमें डुबो ले और फिर इससे अपने चेहरे पर लगे मेकअप को हटाए,
  • मेकअप को हटाने के लिए कभी भी साबुन का इस्तेमाल ना करे, ऐसा करने से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है,
  • इस बात का हमेशा ध्यान रखे की कभी भी स्किन से मेकअप को हटाने के लिए स्किन को बहुत जोर से न रगड़ें. ऐसा करने से आपकी स्किन को नुकसान पहुचं सकता है.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement