बनाएं ''आलू से बनी हुई खीर''
सामग्री :-
- दूध आधा लीटर
- आलू 1
- शक्कर स्वादानुसार
- थोडा सा केसर
- मिक्स ड्रायफ्रूट्स 2 टेबलस्पून कटे हुए
बनाने की विधि :-
- सबसे पहले दूध को गाढा होने तक उबालते रहें।
- अब आलू को मीडियम साइज में काट लें।
- आलू को काटने के बाद में इन्हें घी में लाइट फ्राई करें।
- अब इसमें केसर व शक्कर मिलाकर शक्कर के पिघलने तक पकाएं।
- फ्राई किए हुए आलू व ड्रायफ्रूट्स मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं।
- अब आलू की खीर को फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।
