शहनाज गिल की इन तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

img

मनोरंजन जगत की मशहूर की एक्ट्रेस और पंजाब की केटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है, आए दिन इंटरनेट पर शहनाज की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते है। वही इन दिनों शहनाज इटली में वेकेशन का फुल मजा लेती दिखाई दे रहीं हैं। वही हाल ही में, शहनाज गिल ने अपनी कुछ फोटोज प्रशंसकों के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में, शहनाज गिल समंदर किनारे बैठ लहरों को निहारती दिखाई दे रहीं हैं। वही बात करें लुक की तो, शहनाज गिल रेड फुल स्लीव टॉप एवं डेनिम शॉर्ट्स में बहुत कैजुअल लुक में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक फोटो में शहनाज गिल आसमान की तरफ देखते हुए पोज दे रहीं हैं। इन फोटोज को साझा करते हुए शहनाज गिल ने इन्हें कैप्शन दिया - प्रकृति की खोज करके, आप खुद को खोजते हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के लाखों प्रशंसक हैं, जो उनकी फोटोज पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में दिखाई दी थीं, इसके अतिरिक्त वो कई पंजाबी फ़िल्में, टेलीविज़न रिएलिटी शोज एवं म्यूजिक वीडियोड में दिखाई दे चुकी हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement