कार्तिक-कियारा की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' का गाना ‘गुज्जू पटाका’ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेात कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का गाना ''गुज्जू पटाका'';रिलीज हो गया है। 'गुज्जू पटाका' एक डांस नंबर है।इस गाने से जुड़ी एक और खास बात यह है कि इसे चार शादियों के ग्रैंड सेटअप के साथ केवल चार दिनों में शूट किया गया है। गुज्जु पटाका के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और इस गाने को मीत ब्रदर्स यानी मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में दूल्हा बनें कार्तिक 4 अलग-अलग गेटअप्स में नजर आ रहें है। 'सत्यप्रेम की कथा' को समीर विद्वंस ने निर्देशित किया है। फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा एक बार फिर 'भूल भुलैया 2' को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
