नवाजउद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कंगना रनौत निर्मित टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शेरू (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) और टीकू (अवनीत कौर) अपने-अपने जीवन को बेहतर बनाने की जद्दो-जहद में लगे हुए हैं, लेकिन नियति ने उनके लिए कुछ और ही योजना बना रखी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे शेरू को टीकू से प्यार हो जाता है और कैसे दोनों अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स और रोमांस के बीच फंस जाते हैं।
ट्रेलर की शुरुआत शेरू से होती है, जो मुंबई में एक अभिनेता के तौर पर संघर्ष कर रहा है। लेकिन जहां एक तरफ वह अपना करियर बनाने में लगा है, उसका परिवार उसके लिए शादी के सपने सजा रहा है। वह शेरू के लिए एक दुल्हन ढूंढते हैं, जिसका नाम टीकू है। टीकू अभिनेत्री बनने का सपना देखती है। वह भोपाल से बाहर जाने और मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने के अपने सपनों के कारण ही इस शादी के लिए हां कहती दिखाई देती है। दोनों की शादी हो जाती है और उसके बाद दोनों के जीवन में एक के बाद एक घटना होती है, जिसके तार अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स से भी जुड़ते हैं।टीकू वेड्स शेरू 23 जून 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
