कृति सैनन ने प्रभास की तारीफ की
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म आदिपुरूष में अपने को-एक्टर प्रभास की तारीफ की है। भूषण कुमार निर्मित और ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष में प्रभास,सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। कृति सैनन ने प्रभास की तारीफ की है।कृति सैनन ने कहा, मैंने सुना था कि प्रभास अपने आप में रहने वाले रिजर्व इंसान है और शुरुआत में मुझे वह शर्मीले लगे। लेकिन ज्यादा कुछ जानने के लिए नहीं था। मैंने यूं ही इस बारे में बात करना शुरू कर दिया कि कैसे मेरी पहली फिल्म एक तेलुगु फिल्म थी और उस भाषा में अभिनय करना कठिन था जिसे मैं नहीं जानती। फिर वो खुल गए और बात करनी शुरू कर दी। प्रभास अविश्वसनीय रूप से जमीन से जुड़े हुए और सम्मानित इंसान हैं। उनकी आंखें बहुत एक्सप्रेसिव हैं और उनका नेचर शांत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उनके अलावा कोई और राघव का किरदार निभा सकता था। फिल्म 'आदिपुरुष' में 16 जून 2023 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
