वायरल हुई विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म की मुहूर्त पूजा की तस्वीरें

img

अपनी पहली हिन्दी डेब्यू फिल्म लाइगर की असफलता से सबक सीखते हुए साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर अपनी फ्लॉप पैन इंडिया डेब्यू के बाद तेलुगु फिल्मों पर ही ध्यान लगा रहे हैं। विजय देवरकोंडा की अगली अपकमिंग फिल्म सामंथा रुथ प्रभु स्टारर कुशी होने वाली है। इसके बाद विजय देवरकोंडा ने एक बार फिर गीता गोविंदम फेम निर्देशक परशुराम के साथ हाथ मिलाया है।

परशुराम के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ लीड रोल में अदाकारा मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। अभी तक इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल इसे विजय देवरकोंडा के करियर की 13वीं फिल्म यानी वीडी 13 कहकर पुकारा जा रहा है। आज ये फिल्म फ्लोर पर चली गई। जिसके मुहूर्त पूजा की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में फिल्म की पूरी टीम रीति-रिवाज से अपनी नई फिल्म की पूजा करती दिखीं। तेलुगु फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा अर्जुन रेड्डी जैसी धांसू फिल्म के साथ स्टारडम के टॉप पर पहुंच चुके थे। इसके बाद विजय देवरकोंडा की गीता-गोविंदम और डियर कॉमरेड ने भी खूब चर्चा बटोरीं। बीते साल विजय देवरकोंडा अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म लाइगर को लेकर थियेटर पहुंचे थे। हालांकि ये फिल्म थियेटर पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। जिसके बाद विजय देवरकोंडा की स्टारडम को करारा झटका लगा था। अब विजय देवरकोंडा एक बार फिर फैंस का प्यार बटोरने की भरसक कोशिश में हैं। जिसकी वजह से वो अपनी अगली फिल्म काफी सोच समझकर चुन रहे हैं।

इसी वजह से एक्टर ने एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गीता गोविंदम फेम निर्देशक परशुराम के साथ हाथ मिला रहे हैं। तेलुगु फिल्म स्टार मृणाल ठाकुर बीते दिनों हिन्दी फिल्म गुमराह में नजर आई थी। आदित्य राय कपूर की इस फिल्म को असफलता का सामना करना पड़ा था। इससे पूर्व वे फिल्म सीता रामम में नजर आई थीं। इस फिल्म में अदाकारा की खूबसूरती और लुक्स ने फैंस को दीवाना बना दिया था। ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सभी जगह के दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इसके बाद अदाकारा सेल्फी और गुमराह में नजर आई थीं। आने वाले दिनों में अदाकारा मृणाल ठाकुर वीडी 13 के अलावा, लस्ट स्टोरीज 2, पूजा मेरी जान, पीपा और नानी 30 में भी नजर आएंगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement