महिला सुपरहीरो का किरदार निभायेगी अदा शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर महिला सुपरहीरो का किरदार निभाती नजर आयेंगी। अदा शर्मा ने हाल ही में रिलीज सुपरहिट फिल्म द केरला स्टोरी में काम किया है। अदा शर्मा जल्द ही एक इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर की फिल्म में काम शुरू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अदा शर्मा एक महिला सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगी। अदा शर्मा ने बताया, मैंने हमेशा महिला सुपरहीरो को बहुत अच्छा पाया है। मैं महिला सुपरहीरो की भूमिका निभा रही हूं।एक्शन एक ऐसी शैली है जिसका हिस्सा बनकर मुझे वास्तव में मजा आता है।मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना पसंद है और मैं खुशकिस्मत हूं कि लोग अलग-अलग किरदारों के लिए मेरे बारे में सोच रहे हैं। द केरला स्टोरी के बाद मैंने सोचा कि यह बहुत अलग होगा। मैं जल्द ही इस पर और अधिक जानकारी साझा करूंगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
