नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन के साथ ‘कजरा रे’ गाना पर किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन के साथ सुपरहिट गाना ''कजरा रे'' पर डांस किया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पर सुपरहिट गाना ''कजरा रे'' फिल्माया गया था। बंटी और बबली का यह गाना आज भी पार्टियों और शादियों का हिस्सा रहता है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन ''कजरा रे'' गाने पर नोरा फतेही के साथ डांस करते दिख रहे हैं।इस दौरान दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की है। नोरा ने ब्लैक बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही ने यह डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।इस वीडियो में नोरा और अभिषेक बच्चन कई अन्य लोगों के साथ पार्टी में झूमते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही निर्देशक रेमो डिसूजा के एक डांस प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
