महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री 2022-23 में दोगुनी हुई
महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में उसके इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर दोगुने से अधिक होकर 36,816 इकाई रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की कंपनी की बिक्री वित्त वर्ष 2021-22 में 17,522 इकाई थी। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में अपना नया तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जोर ग्रैंड पेश किया। इस वाहन के लिए एक साल के भीतर 23,000 से अधिक की बुकिंग मिलीं। महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी के सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा, ”वित्त वर्ष 2022-23 में हमने उच्चतम बाजार हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के बाजार में नेतृत्व वाली भूमिका को जारी रखा। जून 2023 में हम एक लाख ईवी बिक्री के स्तर तक पहुंच गए हैं, जो इस क्षेत्र में हमारे गहरे अनुभव और नेतृत्व को दर्शाता है।”
Similar Post
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
-
बीएमडब्ल्यू के वाहन अगले महीने से तीन प्रतिशत तक महंगे होंगे
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अगले महीने से बीएमडब्ल्यू और मिनी कार ...
