बनाएं ''भरवा करेला''

img

सामग्री:-

  • 6 करेले 
  • 5 से 6 लहसुन
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा
  • 25 ग्राम मूंगफली
  • 1 चम्मच सरसों के बीज
  • 1/2 कच्चा आम 
  • 3/2 कप पानी
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 2 कटे हुए प्याज
  • 1 कटा हुआ टमाटर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच अजवाइन

ऐसे बनाएं भरवा करेला:-

  • भरवा करेला बनाने के लिए सबसे करेले को धोकर उसके छिलके निकालने के पश्चात् करेले को बीच में से काटकर उसके बीज भी निकाल लें। फिर भरवा करेला का मसाला तैयार करने के लिए एक बर्तन में लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, मूंगफली, सरसों के दाने एवं कच्‍चे आम को डालकर पीस लें। अब करेले को पानी में नमक डालकर उबाल लें। करेले की स्‍टफिंग तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्‍याज, टमाटर एवं मसाले डालकर अच्‍छी तरह से भून लें। अब इस स्‍टफिंग को करेले में भरकर धागे से बांधकर इसे तेल में तलकर अच्‍छी तैयार पका लें। आपके स्वादिष्ट भरवा करेले बनकर तैयार है। अब आप इसका पराठों के साथ लुत्फ़ उठाएं। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement