सामंथा और वरुण ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन और साउथ की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' की सर्बिया में शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई, जिसकी फोटोज वरुण धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा कर दी है। फोटोज में वरुण धवन और सामंथा को राष्ट्रपति मुर्मू के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा रहा है।
'भेड़िया' एक्टर ने लाइट ब्लू फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना था, जिसमें वह हैंडसम भी दिखाई दे रहे है। वहीं, सामंथा ब्लैक स्वेटशर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे है। खुले बाल और स्पेक्स से एक्ट्रेस ने अपने कूल लुक को पूरा किया था। ऑरेंज और ब्लू कलर की साड़ी पहने राष्ट्रपत मुर्मू, सामंथा और वरुण के साथ दिखाई दिए। इन दिनों वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु राज और डीके की निर्देशित एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' की शूटिंग सर्बिया में ही कर रहे है। 'सिटाडेल' का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने कर दिया है। जिसकी ऑरिजिनल सीरीज का नाम 'सिटाडेल' है, जिसमें लीड में रोल प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन हैं। 'सिटाडेल इंडिया' में वरुण और सामंथा का एक्शन देखने के लिए फैंस भी बहुत उत्साहित हो चुके है।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
