कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल
'रांझा', 'नचदे ने सारे' और 'दिन शगना दा' जैसी चार्टबस्टर हिट देने वाली गायिका जसलीन रॉयल ने कहा है कि भारतीय संगीत कलाकारों के अनुकूल नहीं है। जसलीन ने ट्विटर पर साझा किया कि वह इस बात से परेशान हैं कि भारत में संगीत लेबल कैसे काम करते हैं। उन्होंने लिखा: भारत में संगीत लेबल कैसे काम करते हैं, इससे परेशान हैं! वे यह कहने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं कि वे कलाकारों के कितने हमदर्द हैं, लेकिन वास्तव में देखा जाय तो वे सबसे ज्यादा शोषण करते हैं। उन्होंने सभी कलाकारों से फिल्मों को अपना काम देने से पहले राय लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, सभी कलाकार जो इसे पढ़ रहे हैं कृपया अपने गीतों को लेबल और फिल्मों को बेचने से पहले राय जरूर लें। हस्ताक्षर करने से पहले अपने अधिकारों और मूल्यों को जानें।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
