घर के बजट का खास ख्याल रखती हैं कैटरीना : विक्की कौशल
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि उनकी पत्नी कैटरीना कैफ घर के बजट का खास ख्याल करती है। विक्की कौशल ने बताया है कि कैटरीना हर हफ्ते उनके साथ घर के बजट को लेकर मीटिंग करती हैं। विक्की कौशल ने कहा कि सबसे मजेदार एक्सपीरियंस तब होता है, जब कैटरीना हर दूसरे हफ्ते घर में मीटिंग करती हैं। वह घर में सारे स्टाफ को इक्ट्ठा करती हैं और घर के खर्च का हिसाब मांगती हैं। वह पैसों के खर्च का पूरा हिसाब रखती हैं और यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन जब ये सब होता है उस दौरान मैं इसे काफी एंजॉय करता हूं क्योंकि मैं एक ऑडियंस हूं इसीलिए मैं पॉपकार्न लेकर वहां बैठता हूं।
विक्की कौशल ने पैसों की बचत को लेकर कहा कि यह डिपेंड करता है कि किस सामान को कौन खरीदना चाहता है। यदि कोई सामान मुझे पसंद आ जाता है तो कैटरीना कहती हैं कि हमें बजट के अंदर ही रहना चाहिए। लेकिन जब उन्हें कोई सामान खरीदना होता है, तो मैं कहता हूं कि हम इस पर इतना खर्चा क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में वह कहती हैं कि नहीं, नहीं मुझे ये चीज पसंद है।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
