प्रभास ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरूष के रिलीज के पहले तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के रिलीज के पहले, प्रभास तिरुपति में तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और वहां पूजा अर्चना की। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मंदिर परिसर में नजर आ रहे हैं।प्रभास और उनकी टीम ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए और वहां की सुप्रभा सेवा में भाग लिया।सोशल मीडिया पर प्रभास की कई फोटोज और वीडियोज सामने आ रही हैं, जिसमें वह सफेद कुर्ता-पायजामा और रेशमी शॉल पहने मंदिर के अंदर इंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस बीच उनके आसपास टाइट सिक्योरिटी भी दिख रही है। फिल्म''आदिपुरुष'' 16 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
