पीटीआई अध्यक्ष इलाही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
लाहौर, सोमवार, 05 जून 2023। पाकिस्तान में लाहौर की एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने पंजाब विधानसभा में अवैध भर्ती मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाम मुर्तजा विर्क ने इलाही को हिरासत में लेने के पंजाब भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) के अनुरोध को खारिज कर दिया और उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरांवाला की एक स्थानीय अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के दो मामलों में राहत दिए जाने के बाद, पंजाब एसीई ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री को तीसरी बार गिरफ्तार किया। एसीई अधिकारियों ने श्री इलाही को आज प्रांतीय राजधानी में एक जिला कचेरी अदालत में पेश किया।
इलाही ने जिला कचेरी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं। उन्होंने पीटीआई नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्ण साहस के साथ लड़ने का निश्चय किया और वे चिंता न करें। इलाही ने कहा, ''आप अधिकारों, सच्चाई, धर्म और पाकिस्तान के लिए युद्ध में सबसे आगे हैं। वहीं डटे रहें और लड़ते रहें। पीटीआई के अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सरकार को झूठ से कुछ हासिल नहीं होगा।
Similar Post
-
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का ढाका के अस्पताल में निधन
ढाका, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्र ...
-
इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 घायल
जकार्ता, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत ...
-
द अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुयी गोलीबारी में दस लोग की मौत
जोहान्सबर्ग, रविवार, 21 दिसंबर 2025। दक्षिण अफ्रीका में जोहान् ...
