कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ मास? जानिए इस महीने पड़ने वाले व्रत त्योहार
हिन्दू पंचांग में बताए गए सभी महीनों की अपनी-अपनी अहमियत है. इन्हीं से एक आषाढ़ मास, जल्द आरम्भ होने जा रहा है. आपको बता दें कि इस बार आषाढ़ मास 4 जून 2023 से शुरू होकर 3 जुलाई 2023 को समाप्त हो रहा है. जिनमें से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एवं देवशयनी एकादशी प्रमुख हैं. आइए बताते हैं आषाढ़ मास में पड़ने वाले व्रत त्यौहार....
आषाढ़ मास में पड़ने वाले व्रत त्योहार:-
- 07 जून: संकष्टी चतुर्थी
- 14 जून: योगिनी एकादशी
- 15 जून: मिथुन संक्रांति
- 15 जून: प्रदोष व्रत
- 17 जून: दर्श अमावस्या
- 17 जून: आवधन
- 18 जून: इष्टी
- 18 जून:आषाढ़ अमावस्या
- 19 जून: आषाढ़ नवरात्रि
- 19 जून: चंद्र दर्शन
- 20 जून: जगन्नाथ रथयात्रा
- 25 जून: भानु सप्तमी
- 29 जून: देवशयनी एकादशी
- 03 जुलाई: गुरु पूर्णिमा
- 03 जुलाई: व्यास पूजा
- 03 जुलाई: आषाढ़ पूर्णिमा
05 जून 2023 से आषाढ़ का महीना आरम्भ हो जाएगा. 04 जून 2023 से आषाढ मास की प्रतिपदा तिथि आरम्भ होगी. इसका समय प्रातः 9 बजकर 11 मिनट का होगा. माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समय समाप्त होने के बाद उदया तिथि 05 जून से ही मानी जाएगी. ये दिन सोमवार का होगा.
आषाढ़ में क्या करना चाहिए:-
आषाढ़ के महीने में आमतौर पर वर्षा ऋतु का आगमन हो जाता है. इसलिए इसे वर्षा का महीना कहा जाता है. इस मौसम में संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाता है. इसलिए आषाढ़ मास में पौष्टिक और संतुलित आहार ग्रहण करना चाहिए.
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
