हॉलीवुड में चल रही हड़ताल से प्रभावित हुई जेनिफर लोपेज की सीरीज की शूटिंग
राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के सदस्यों द्वारा हड़ताल पर गए एक माह पूरे हो चुके है। अभी तक कुछ खास निष्कर्ष निकलता दिखाई नहीं दे रहा है, इसके कारण से लगातार शोज की शूटिंग बंद होने लगी है। अब तक लेखकों के हड़ताल के कारण से 'डेयर डेविल बॉर्न अगेन', 'एबट एलिमेंट्री', 'स्ट्रेंजर थिंग्स', 'सैटरडे नाइट लाइव' जैसे कई शो की शूटिंग बंद हो गई है। बता दें कि राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के सदस्यों द्वारा हड़ताल के कारण से पहले कुछ शोज की शूटिंग प्रभावित नहीं हुई थी, क्योंकि उनके पास शो की शूटिंग करने की परमिशन इसलिए थी क्योंकि उनके पास 2 मई 2023 से पहले की लिखी हुई स्क्रिप्ट रही। लेकिन अब सभी शो की शूटिंग पूरी तरह से बंद की जा चुकी है जिसमे से एक जेनिफर लोपेज की सीरीज 'अनस्टॉपेबल' भी जुड़ चुकी है।
राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के सदस्यों और एसोसिएशन ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर के सदस्यों के मध्य इस मुद्दे पर कई बार बैठक हुई लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वॉर्नर ब्रदर्स टेलीविजन, यूनिवर्सल स्टूडियो ग्रुप, डिज्नी टेलीविजन स्टूडियो ने अपने लेखकों को मेल के जरिए संदेश भेजा था कि अगर वह स्टूडियो के साथ सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें निलंबित कर दिया जाने वाला है। इसका भी असर लेखकों पर नहीं पड़ा और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
हॉलीवुड के लेखकों की मांग है कि उन्हें मूवी और टीवी के साथ- साथ OTT प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रहे शोज के लिए बेहतर पैसा भी जाना चाहिए। उनका इल्जाम है कि ओटीटी प्लेटफार्म के चलते जिस तरह से उनका काम और दबाव बड़ा है, उसके मुताबिक उन्हें पैसे बिलकुल भी नहीं दिए जा रहे है। लेखकों की मांग है कि स्ट्रीमिंग में जो मुनाफा हो रहा है, उसमे उनको भी शेयर भी दिया जाना चाहिए।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
