प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज
दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास की मुख्य भूमिका है। आदिपुरूष का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।निर्देशक ओप राउत ने ट्विटर पर आदिपुरुष से बजरंग बली का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में बजरंगी विकराल रूप में कंधे पर गदा रखे दिखाई दे रहे हैं।इसे शेयर करते हुए ओम राउत ने कैप्शन में लिखा, ''हम हैं केसरी, क्या बराबरी। फिल्म ''आदिपुरुष'' 16 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
