आईफा में जैकलीन-नोरा-कृति ने लगाए जमकर ठुमके
दुबई के अबू धाबी में आईफा 2023 का बेहतरीन जश्न मनाया गया। बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। एक तरफ नोरा फतेही ने ‘साकी साकी’ गाने पर बेहतरीन डांस किया तो वहीं दूसरी तरफ जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी और सलमान खान की फिल्म किक के गाने पर अपनी अदाएं दिखाईं। आईफा अवॉर्ड्स में मस्ती और मज़ाक के बीच स्टार्स ने दिल खोलकर डांस किया। रेड ऑउटफिट में नोरा फतेही ने साकी-साकी गाने पर डांस किया। नोरा की सेंसेशनल अदाओं एवं फायर डांस परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। बीट पर लहराते हुए नोरा ने अपने कर्वी फिगर को भी खूब फ्लॉन्ट किया। रेड ऑउटफिट में नोरा किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रहीं। नोरा के डांस पर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने आईफा स्टेज पर बेहतरीन डांस किया। सिल्वर टू पीस ऑउटफिट में जैकलीन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। जैकलीन की इलेक्ट्रिफाइंग फरफॉर्मेंस दिलों की धड़कन बढ़ाने के लिए बहुत है। जैकलीन ने अपनी फिल्म किक के गाने जुम्मे की रात पर डांस किया। द क्विक स्टाइल ग्रुप के साथ आईफा 2023 के स्टेज पर उतरीं कृति सेनन ने जबरदस्त डांस किया। हाल ही में आई कृति ने अपनी फिल्म भेड़िया के गाने ‘कर्वी कमरिया तेरी, हाय रे मेरी जान ले गई ओए’ पर डांस किया। ब्लू ऑउटफिट में कृति काफी खूबसूरत और हॉट लग रही हैं।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
