सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर नये टच के साथ रिलीज कर दिया गया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ''गदर: एक प्रेम कथा'' वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। 'गदर: एक प्रेम कथा' दोबारा 09 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'गदर: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर शेयर किया है, जिसमें फिल्म के कुछ सीन्स देखने को मिलते हैं, जब तारा सिंह (सनी देओल) ,शकीना (अमीषा पटेल) को वापस भारत लाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाता है। इस बीच अशरफ अली (अमरीश पुरी) से तारा सिंह की जोरदार बहस होती है। गौरतलब है कि 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल बनाया जा रहा है। ''गदर 2: दि कथा कंटीन्यूज'' की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा , उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे।
Similar Post
-
प्राइम वीडियो ने रिलीज किया दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेलर
प्राइम वीडियो की नई ड्रामा सीरीज दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेल ...
-
मृणाल ने दिया खास प्रोजेक्ट का हिंट
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी ...
-
'अंडर 18' में किच्चा सुदीप की एंट्री
साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फ ...
